NEP 2020 से Sports को मिलेगा बूस्ट, Minister Dharmendra Pradhan ने बताया Modi सरकार का फ्यूचर प्लान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2026

 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को यहां निशानेबाजी की एक अकादमी में खिलाड़ियों से संवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नयी शिक्षा नीति (एनईपी) के माध्यम से खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है। प्रधान ने मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के साथ खिलाड़ियों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) जैसे संस्थानों में खेल कोटा शुरू किया है। प्रधान ने कहा, ‘‘अगले 20 वर्षों में हमें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना है। वर्ष 2036 के ओलंपिक हमारे लक्ष्य का हिस्सा हैं।’’ इससे पहले प्रधान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके निवास पर मुलाकात की। प्रधान ने कहा, ‘‘जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब भारत एक विकसित राष्ट्र और वैश्विक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ेगा।’’

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री यादव ने प्रधान को बाबा महाकाल की प्रतिकृति भेंट की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न पहलों, नयी शिक्षा नीति के क्रियान्वयन तथा कौशल विकास गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधान ने शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल शिक्षण और रोजगारोन्मुख कौशल विकास को प्राथमिकता दे रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता