मध्यप्रदेश में आदिवासी की हत्या के मामले में दोषियों को सख्त सजा दे सरकार: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2021

लखनऊ।  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक आदिवासी की भीड़ द्वारा की गई हत्या के मामले की आलोचना करते हुए सरकार से दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। बसपा प्रमुख ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आदिवासी समुदाय के कन्हैयालाल भील की मामूली बात पर की गई पिटाई एवं फिर गाड़ी से बांधकर घसीटे जाने से उसकी मौत हो गई। भीड़ द्वारा की गई हत्या की दिल दहलाने वाली यह घटना अति-निन्दनीय है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बसपा की मांग है कि सरकार दोषियों को सख्त सजा दे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आठ लोगों ने 40 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की पिटाई कर उसे एक वाहन के पीछे रस्सी से बांध कर कुछ दूरी तक घसीटा। बाद में पीड़ित आदिवासी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित की पहचान कन्हैयालाल भील के तौर पर की गई है। यह घटना बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित और बाइक पर सवार एक दूधवाले के बीच मामूली सड़क दुर्घटना के बाद हुई।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान