आयकर की और 8 प्रक्रियाओं के लिए फेसलेस आकलन की प्रक्रिया होगी शुरू, जानिए क्या मिलेंगे फायदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2020

नयी दिल्ली। सरकार का आयकर कानून के तहत सभी प्रक्रियाओं के लिए चेहराविहीन आकलन शुरू करने का प्रस्ताव है। इसमें कर संग्रह, वसूली और जानकारी एकत्र करना इत्यादि शामिल है। चेहराविहीन प्रक्रिया में किसी भी क्षेत्र के करदाता का कर आकलन देशभर के किसी भी आयकर कार्यालय में किया जाता है। उदाहरण के लिए चेन्नई के करदाता का कर आकलन सूरत के आयकर कार्यालय में हो सकता है और सूरत के करदाता का कर आकलन गुवाहाटी में किया जा सकता है। मौजूदा वक्त में कर आकलन इस प्रक्रिया के तहत शुरू हुआ है और 25 सितंबर से अपील के मामले भी इसी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेंगे।

प्रमुख खबरें

मुरैना में तालिबानी सजा! साली से छेड़छाड़ के आरोप में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

J&K में आतंक पर ऐसा चौतरफा प्रहार पहले नहीं देखा होगा, मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दिखा रही है कमाल

World Cup 2027: Gill ने बताया India की जीत का प्लान, England सीरीज से परख रहे नए कॉम्बिनेशन

Odisha Rainfall Red Alert | जगन्नाथ रथ यात्रा पर मौसम का साया, पुरी समेत कई जिलों में रेड अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी