छत्तीसगढ़ में 31 मार्च तक सरकारी कार्यालय बंद, ओडिशा में 5 जिले और 8 शहर भी हफ्तेभर रहेंगे बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

रायपुर। कोरोना वायरस महामारी फैलने के चलते एहतियाती कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 31 मार्च तक अपने सभी कार्यालयों को बंद रखने का शनिवार को आदेश जारी किया। हालांकि, आवश्यक एवं आपात सेवाएं मुहैया करने वालों को इससे छूट दी गई है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, राष्ट्रव्यापी जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले ओडिशा सरकार ने आज घोषणा की कि पांच जिलों और आठ अन्य प्रमुख शहरों में एक हफ्ते के लिये तकरीबन पूर्ण बंद रहेगा। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ कर शनिवार को 283 हो गये। 

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह रविवार सुबह से प्रभावी होगा। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी शहरी इलाकों में बसों का परिचालन भी 29 मार्च तक रोक दिया गया है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के अभी तक एक मामले की पुष्टि हुई है। राज्य में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, मॉल आदि भी बंद हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सरकारी कार्यालय बंद करने का निर्देश जारी किया है हालांकि इसससे आवश्यक एवं आपात सेवाएं मुहैया करने वालों को छूट दी गई है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा