UP के आलू किसानों को Modi सरकार की बड़ी राहत, ₹6500 प्रति टन पर होगी 20 लाख टन की खरीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2026

 केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में 6,500.90 रुपये प्रति टन के बाजार हस्तक्षेप मूल्य पर 20 लाख टन आलू की खरीद को मंजूरी दी है। इस पर सरकारी खजाने से 203.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कदम विभिन्न राज्यों में किसानों को मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से बचाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

कर्नाटक में, मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत तुअर की खरीद की अवधि 15 मई तक बढ़ा दी गई है, जिससे किसानों को एमएसपी पर अपनी उपज बेचने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इन प्रस्तावों को मंजूरी दी। मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक में अवधि बढ़ाने से अधिक संख्या में अरहर किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सकेगा और वे मजबूरी में कम दाम पर बिक्री से बच सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया