गुना में दलित दंपति को पीटे जाने के मामले में बोलीं मायावती, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

लखनऊ। मध्य प्रदेश के गुना में दलित परिवार की फसल को बरबाद करने और दंपती को आत्महत्या के प्रयास को मजबूर करने की घटना को बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अति क्रूर व शर्मनाक बताया है और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट में कहा कि मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दलित परिवार की कर्ज लेकर तैयार की गई फसल को जेसीबी मशीन से बरबाद करके उस दंपती को आत्महत्या का प्रयास करने को मजबूर कर देना अति-क्रूर व अति-शर्मनाक है। इस घटना की देशव्यापी निन्दा स्वाभाविक है। सरकार सख्त कार्रवाई करे। 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस