युवाओं को अवसरों में वृद्धि के लिए प्रशिक्षु अधिनियम में बदलाव करेगी सरकार: वित्त मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

नयी दिल्ली। युवाओं के लिये अवसरों में वृद्धि के लक्ष्य से सरकार ने सोमवार को प्रशिक्षु अधिनियम में संशोधन और शिक्षा के बाद प्रशिक्षण पाने वालों, स्नातक और अभियांत्रिकी डिप्लोमा धारकों के लिये राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना में बदलाव का प्रस्ताव रखा। वर्ष 2021-22 का बजट संसद में पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस लक्ष्य के लिये 3000 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा ,‘‘हमने 2016 में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना शुरू की थी। सरकार प्रशिक्षु अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव रखती है ताकि हमारे युवाओं के लिये प्रशिक्षुता के अवसरों में और बढोतरी हो सके।’’ शिक्षा के बाद प्रशिक्षण पाने वालों, स्नातक और अभियांत्रिकी डिप्लोमा धारकों के लिये राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना को नये सिरेसे तैयार किया जायेगा जिसके लिये 3000 करोड़ रूपये से अधिक रखे गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर