टाटा की इस कंपनी में अपनी 16.12 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने कहा है कि वह टाटा कम्युनिकेशंस लि. (टीसीएल) में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये मंगलवार को अपनी 16.12 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए न्यूनतम मूल्य 1,161 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। टाटा कम्युनिकेशंस (पूर्ववर्ती वीएसएनएल) से बाहर निकलने की योजना के तहत सरकार ने शुरुआत में 2.85 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश की है। यह कंपनी की 10 प्रतिशत चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के बराबर है। इसके अलावा सरकार अधिक अभिदान विकल्प में अतिरिक्त 1.74 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री कर सकती है।

प्रमुख खबरें

भारत के खिलाफ सबक सीखने में देरी से गंवाई T20 सीरीज, Tim Seifert ने बयां किया दर्द

PV Sindhu ने जीता Hylo Open खिताब, फाइनल में लाइन केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में दी मात

Delhi Police ने पकड़ा नकली सिक्कों का सिंडिकेट, 20 रुपये के 5000 कॉइन समेत चार अरेस्ट

ईरान ने UK की Royal Navy और Royal Air Force को आतंकवादी संगठन घोषित किया