योगी आदित्यनाथ ने की उच्चस्तरीय बैठक, बोले- किसानों को MSP का पूरा लाभ दिलाना राज्य सरकार की मंशा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूरा लाभ दिलाना राज्य सरकार की मंशा है। मुख्यमंत्री ने यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उनकी सरकार की मंशा है कि किसानों को एमएसपी का पूरा फायदा मिले। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर धान खरीद के काम में तेजी लाने की हिदायत दी गई है। योगी ने दुग्ध उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए ज्यादा से ज्यादा गांव में दुग्ध समितियों का गठन किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस और शिअद की किसानों से अपील, बोले- समाधान के लिए PM मोदी के साथ करें वार्ता 

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में आगामी माघ मेले की सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने की हिदायत देते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर कल्पवासियों तथा साधु-संतों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने माघ मेला परिसर में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के विशेष प्रबन्ध किए जाएं।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह