देवेगौड़ा की PM मोदी से अपील, कहा- असम में बाढ़ के कारण मची तबाही पर तत्काल दें ध्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2020

बेंगलुरू। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार से असम में बाढ़ से मची तबाही पर तत्काल ध्यान देने और राज्य को अधिकतम सहायता प्रदान करने की अपील की। जनता दल सेक्युलर (जदएस) के प्रमुख ने कहा कि असम कोरोना वायरस और बाढ़ दो आपदाओं से संर्घर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि वायरस का खतरा थमने के बाद वह राज्य का दौरा भी करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने असम में कोरोना और बाढ़ की स्थिति पर सोनोवाल से की बात, हरमुमकिन मदद का दिया आश्वासन 

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि असम में बाढ़ से 60 से अधिक लोगों के मारे जाने और करीब 40 लाख लोगों के इससे प्रभावित होने की खबरों से वह काफी दुखी हैं। उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 60 से अधिक जानवरों के मारे जाने पर भी शोक जताया। गौड़ा ने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार से असम में बाढ़ के कारण उत्पन्न हो रही स्थिति पर तत्काल गौर करने और राज्य सरकार को अधिकतम मदद मुहैया कराने की अपील करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं प्रधानमंत्री था, तब और उसके बाद भी असम के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। वे हमेशा मेरी प्रार्थनाओं में रहेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा