गोयल 22 सितंबर को व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 22 सितंबर को व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका का दौरा करेगा। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अधिकारियों का एक दल 16 सितंबर, 2025 को भारत आया था। इस दौरान व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई थी और इस संबंध में प्रयासों को तेज करने का निर्णय लिया गया था। मंत्रालय ने कहा, इन चर्चाओं के क्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 22 सितंबर 2025 को अमेरिका का दौरा कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार