John Forte Death | संगीत जगत को बड़ा झटका! मशहूर संगीतकार जॉन फोर्टे का 50 वर्ष की आयु में निधन, घर में मिला शव

By रेनू तिवारी | Jan 14, 2026

वैश्विक संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘फ्यूजीज़’ (Fugees) जैसे प्रतिष्ठित बैंड के साथ काम कर चुके और ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित हो चुके दिग्गज संगीतकार जॉन फोर्टे (John Forté) का 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को मैसाचुसेट्स के चिलमार्क स्थित उनके निजी आवास पर जॉन फोर्टे मृत पाए गए।

इसे भी पढ़ें: Dharmendra के निधन के बाद देओल परिवार में 'अनबन' की खबरें! Hema Malini ने तोड़ी चुप्पी, अलग-अलग प्रार्थना सभाओं पर दी सफाई

 

स्लाविन के अनुसार, राज्य का चिकित्सा परीक्षक कार्यालय मामले की जांच कर रहा है। न्यूयॉर्क शहर के मूल निवासी फोर्टे में विलक्षण संगीत प्रतिभा थी। उन्होंने 20 वर्ष की आयु में ही फ्यूजीज़ के ग्रैमी-विजेता एल्बम द स्कोर और वाइक्लिफ जीन के ग्रैमी के लिए नामित एल्बम ‘द कार्निवाल’ में काम करके प्रसिद्धि प्राप्त की। वह कई वाद्ययंत्र बजाने में माहिर थे। उनके एकल एल्बम पॉली सी और आई जॉन भी रिलीज हुए जिनमें कार्ली साइमन सहित कई अन्य कलाकारों ने काम किया था।

इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan के प्रोड्यूसर्स Supreme Court पहुंचे, CBFC सर्टिफिकेशन रोकने वाले मद्रास HC के आदेश पर रोक लगाने की मांग

उन्हें 2000 में तरल कोकीन रखने और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में नेवार्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। फोर्टे को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई, लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने उनकी सजा कम कर दी थी।

निजी जीवन और परिवार

जॉन फोर्टे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी लारा फुलर और उनके दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी लारा पेशे से एक जानी-मानी फोटोग्राफर हैं। फोर्टे न केवल अपने संगीत, बल्कि समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और अपने संघर्षों (जिसमें उनका जेल से बाहर आना और फिर संगीत में वापसी शामिल है) के लिए भी याद किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की ऐतिहासिक वापसी! Mumbai Falcons के साथ शुरू होगी F1 Sim Racing

National Athletics में हरियाणा का दबदबा, 10 Medals और Asian Championship का टिकट पक्का

Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

RCB की तूफानी जीत ने Delhi Capitals को रौंदा, IPL इतिहास में दर्ज हुआ दूसरा सबसे बड़ा Record