Grammys 2023 | ग्रैमी पुरस्कार में अमेरिकी सिंगर Beyonce का रहा जलवा, बेंगलुरू में बसे संगीतकार रिकी केज को भी मिला पुरस्कार

By रेनू तिवारी | Feb 06, 2023

लॉस एंजिलिस। बेंगलुरू में बसे संगीतकार रिकी केज ने एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता है। केज का यह तीसरा ग्रैमी पुरस्कार है। वहीं, लॉस एंजिलिस में रविवार को आयोजित 65 वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह में प्रसिद्ध गायिका बेयोंसे का जलवा रहा। उन्होंने चार पुरस्कार अपने नाम किये। बेयोंसे ने 32वां पुरस्कार जीता और इसी के साथ उन्होंने किसी एक कलाकार द्वारा सबसे अधिक ग्रैमी पुरस्कार पाने का 26 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। पुरस्कार समारोह में हैरी स्टाइल के एल्बम कोग्रैमी का ‘एल्बम ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला। उन्होंने तीन पुरस्कार अपने नाम किये।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Grammy Award 2023 में बजा भारत का डंका, Ricky Kej ने जीता तीसरी बार अवॉर्ड

जैज गायिका समारा जॉय को सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का पुरस्कार मिला। अनुभवी गायक एवं गीतकार बोनी रिट ने ‘साल के सर्वश्रेष्ठ गीत’ का पुरस्कार अडेले, टेलर स्विफ्ट और बेयोंसे जैसी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर अपने नाम किया। उन्होंने ‘बेस्ट अमेरिकाना परफॉरमेंस’ और ‘बेस्ट अमेरिकन रूट्स सांग’ का पुरस्कार भी हासिल किया। सैम स्मिथ और किम पेटरास को उनके गाने ‘अनहोली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पॉप समूह प्रदर्शन का ग्रैमी मिला।

बेंगलुरू में बसे संगीतकार रिकी केज ने एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता है। केज का यह तीसरा ग्रैमी पुरस्कार है। केज ने इस सम्मान को अपने देश भारत को समर्पित किया। अमेरिका में जन्मे संगीतकार ने प्रतिष्ठित ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ यह पुरस्कार साझा किया। स्टीवर्ट कोपलैंड ने एल्बम में केज की मदद की थी। दोनों ने 65वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ ‘इमर्सिव ऑडियो एल्बम’ श्रेणी में पुरस्कार जीता। गायक शर्विन हाजीपुर को उनके गाने ‘बराये’ के लिए रविवार रात ‘न्यू सॉन्ग फॉर सोशल चेंज’ श्रेणी का ‘स्पेशल मेरिट ग्रैमी अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। केंड्रिक लामर ने अपने करियर का छठा ग्रैमी रैप ‘द हार्ट पार्ट-5’ के लिए प्राप्त किया और उन्हें बेस्ट रैप एल्बम का सम्मान मिला।

प्रमुख खबरें

Women Reservation Bill पर सियासी घमासान, Kiren Rijiju बोले- Congress की महिला-विरोधी सोच हुई उजागर

India Energy Supply | ऊर्जा संकट के बीच पड़ोसी देशों का सहारा बना भारत: बांग्लादेश को भेजा 22,000 टन डीजल, मालदीव-सेशेल्स ने भी मांगी मदद

Tourism बनेगा Economic Growth का इंजन, हर राज्य विकसित करे एक वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन– NITI Aayog

Matka King Review: सत्ता, जोखिम और वफादारी की जंग में विजय वर्मा का राजसी प्रदर्शन