मुस्लिम देश में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री, प्लेन से उतरते ही बजने लगी तुरही, झूम उठी दुनिया

By अभिनय आकाश | Dec 21, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा के लिए कुवैत पहुंचे। पीएम मोदी की कुवैत यात्रा, 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा, सीरिया में बशर अल-असद के शासन के पतन के दो सप्ताह बाद और गाजा में इज़राइल और हमास के बीच संभावित युद्धविराम समझौते के संकेतों के बीच हो रही है। कुवैत की यात्रा करने वाली आखिरी भारतीय प्रधान मंत्री 1981 में इंदिरा गांधी थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। स्वागत में जुटे भारतीय समुदाय से मुलाकात की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत शहर में 101 वर्षीय पूर्व IFS अधिकारी मंगल सैन हांडा से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

मोदी ऐसे समय में कुवैत की यात्रा कर रहे हैं जब दो सप्ताह पहले सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन का पतन हो गया और गाजा में इजराइल के हमले जारी हैं। मोदी ने रवाना होने से पहले दिए गए एक बयान में कहा कि कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत भारत और कुवैत के बीच भविष्य की साझेदारी का खाका तैयार करने का अवसर देगी। उन्होंने कहा कि हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जो पीढ़ियों से कायम हैं। हम न केवल व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्रों में मजबूत साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी हमारा साझा हित है।

प्रमुख खबरें

पाकिस्‍तान बनेगा कूटनीति का केंद्र! US-Iran संकट पर सोमवार को दूसरे दौर की वार्ता संभव

Pune Airport पर Indian Air Force के विमान की हार्ड लैंडिंग, रनवे रहा घंटों तक बाधित, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की फिर हार, प्लेऑफ की रहा हुई मुश्किल, गुजरात के लिए शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

Indian Sports में बड़ा विवाद: कोच पर नशे में Harassment का आरोप, Paralympic Champion Sumit Antil ने खोले राज