Thane के एक अपार्टमेंट में लगी आग, दम घुटने से दादी-पोती की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2023

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को तड़के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 70 वर्षीय एक महिला और उनकी पोती की मौत हो गई। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। नगर दमकल केंद्र के उप-अधिकारी नामदेव चौधरी ने बताया कि कल्याण शहर के घासबाग इलाके में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। लेकिन इस दौरान धुएं के कारण दादी और पोती का दम घुटने लगा।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand