Diwali 2024: 31 अक्तूबर को मनाया जा रहा दिवाली का महापर्व, जानिए पूजन विधि और मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Oct 31, 2024

हिंदू धर्म में दीपावली सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। इसको दीपों का पर्व भी कहा जाता है। बता दें कि दिवाली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत और ज्ञान पर अज्ञानता की जीत का प्रतीक है। इस दिन घरों को दीपक से सजाया जाता है, दीपक अंधकार को दूर कर प्रकाश देते हैं।

पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. यह समय देवी लक्ष्मी की पूजा और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है. 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे से मध्य रात्रि तक रहेगा. इस दौरान घरों में साफ-सफाई करके, दीप जलाकर, और मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

प्रदोष काल में पूजा मुहूर्त का समय – 31 अक्टूबर 2024, शाम 05:35 मिनट से रात 08:11 मिनट तक पूजा की जा सकती है।

वृषभ काल में पूजा मुहूर्त का समय – 31 अक्टूबर 2024, शाम 06:21 मिनट से रात 08:17 मिनट तक पूजा का समय रहेगा।

निशिता काल में पूजा मुहूर्त का समय – 31 अक्टूबर 2024, रात 11:39 मिनट से देर रात 21:31 मिनट तक रहेगा।

ऐसे करें दीपावली पर लक्ष्मी पूजन

इस दिन सुबह जल्दी उठकर घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। मान्यता है कि मां लक्ष्मी उन घरों में वास करती हैं, जहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। फिर स्नान आदि कर स्वच्छ कपड़े पहनें। फिर घर के मंदिर में पूजा करें और शाम को पूजा के लिए घर को फूल और पत्तियों से सजाएं। साथ ही दरवाजे पर तोरण लगाएं औऱ इसको मुख्य द्वार पर लगाएं। मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर रंगोली आदि बनानी चाहिए।

फिर पूजा स्थल पर लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही पूजा स्थल पर धन भी रखें, क्योंकि इस दिन धन की भी पूजा की जाती है। पूजा स्थल पर कुबेर देव की प्रतिमा लगाएं और फिर पूजा स्थल पर फूल, रंगोली और चंदन आदि से सजावट करें। अब गणेश जी, मां लक्ष्मी और कुबेर जी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाकर रोली, पुष्प, अक्षत आदि अर्पित कर आरती करें। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी और कुबेर देव के मंत्रों का जाप करें। फिर भोग लगाएं। इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। पूजा करने के बाद पूरे घर को दीपक से सजाएं।

प्रमुख खबरें

Adani Ports की ब्रिटेन में बड़ी तैयारी, Associated British Ports के साथ 10 Billion Pounds की मेगा डील पर नजर

Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy

Gautam Gambhir के करीबी Ryan ten Doeschate ने छोड़ा Team India का साथ, KKR के साथ फिर जुड़ने की चर्चा तेज

Ashes से पहले Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस, कोच Andrew McDonald के बयान से मची खलबली