पाकिस्तान से आई बड़ी खुशखबरी, मिला समुद्री सीमा में तेल और गैस का भंडार

By रितिका कमठान | Sep 07, 2024

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इन दिनों बड़ी आर्थिक समस्या से गुजर रहा है। वहीं इस पाकिस्तान में इन दिनों बड़ी खुशखबरी मिली है, जिससे इसे आने वाले दिनों में बड़ा लाभ हो सकता है। यहां तक की पाकिस्तान की किस्मत बदल सकती है।

इस संबंध में पाकिस्तान के मीडिया चैनल डॉन न्यूज टीवी ने शुक्रवार को एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से जानकारी साझा की है। इसके अनुसार पाकिस्तान को जैसे ही तेल और गैस भंडार के होने की जानकारी मिली उसने इसकी पुष्टि करने के लिए काम शुरू कर दिया। इसके तहत एक मित्र देश के सहयोग से तीन साल तक सर्वेक्षण किया गया था। मित्र देश की मदद से भौगोलिक सर्वेक्षण किया गया जिससे पाकिस्तान को भंडार के स्थान की पहचान करने में मदद मिली। 

संबंधित विभागों ने सरकार को पाकिस्तानी समुद्री सीमा में तेल संसाधनों के बारे में जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि इन संसाधनों से लाभ उठाने के लिए बोली और अन्वेषण प्रस्तावों का अध्ययन किया जा रहा है, जिसका अर्थ है कि निकट भविष्य में अन्वेषण कार्य शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि कुओं की खुदाई और वास्तव में तेल निकालने के काम में कई साल लग सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में पहल करने और जल्दी से काम पूरा करने से देश की आर्थिक किस्मत बदलने में मदद मिल सकती है। कुछ अनुमान बताते हैं कि यह खोज दुनिया में चौथा सबसे बड़ा तेल और गैस भंडार है।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026