ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' की शानदार ऑपनिंग, जानें पहले दिन कितना कमाया

By रेनू तिवारी | Oct 01, 2022

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को रिलीज़ हुई। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दोनों स्टार की तारीफों के पुल बांधे जाने लगे। लंबे समय से बॉलीवुड की फिल्में बहिष्कार ट्रेंड का सामना कर रही हैं लेकिन बावजूद इसके फिल्म विक्रम वेधा को अच्छे रिस्पॉन्स मिले हैं। फिल्म ने अपने ऑपनिंग डे पर भी ठीक-ठाक कमाई की हैं।  फिल्म का क्लैश मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन से हुआ है इस लिए दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर बंटते हुए भी देखा गया। 

निर्देशक पुष्कर-गायत्री के डायरेक्शन में बनीं फिल्म विक्रम वेधा बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक था। सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की जोड़ी वाली यह फिल्म बॉलीवुड की किस्मत बदलने का दावा पेश कर रही थी। विक्रम बेधा साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक हैं। पहली फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति थे। साउथ में फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब हिंदी में भी निर्देशक को बिना बदले फिल्म को बनाया गया है और इस बार फिल्म के लीड किरदार और भाषा को बदला गया है। फिल्म के नाम से ही जाहिर होता हैं कि यह विक्रम-बेताल जैसी ही स्टोरी होगी, यह बात फिल्म देखते वक्त आपको जरूर दिगाम में क्लिक होगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर