New Year Eve Celebration 2026: घर बैठे नए साल 2026 का करें शानदार आगाज़, ये तरीके बना देंगे हर पल यादगार

By अनन्या मिश्रा | Dec 31, 2025

आज 31 दिसंबर 2025 है, आज से दुनियाभर में 2026 के आगमन की उल्टी गिनती को सेलिब्रेट कर रहा है। 31 दिसंबर को रात के 12 बजते ही नया साल शुरू हो जाएगा। हर कोई न्यू ईयर की प्लानिंग कर रहा है, कोई पहाड़ों पर ट्रिप करने की सोच रहा है, तो कोई दोस्तों के साथ पार्टी करने की तैयारी कर रहा है। हर साल के लिए नए साल का जश्न खास होता है। लोग न्यू ईयर को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके से इसको मनाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप नए साल का जश्न यादगार बना सकते हैं।

मूवी देखें

अगर आप भी भीड़भाड़ से दूर अपने पार्टनर के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं। तो आप अपने पार्टनर के साथ फिल्म देख सकते हैं। इसलिए लिए आप सॉफ्ट लाइटिंग, स्नैक्स और कंबल के साथ छोटा सा सेटअप बना सकते हैं। बता दें कि पार्टनर के साथ न्यू ईयर ईव पर मूवी देखना न सिर्फ आरामदायक होता है, बल्कि बेहद खास भी होता है। यह आपको बिना शोर-गुल वाली दुनिया के सालभर की यादों पर साथ बैठकर सोचने का मौका देता है। जिससे आपका रिश्ता मजबूत होता है।

गेम नाइट्स रखें

न्यू ईयर ईव पर आप अपने दोस्तों और करीबियों को घर पर बुला सकते हैं और गेम नाइट का आयोजन कर सकते हैं। राउंड्स में गेम खेलना मजेदार हो जाता है। इसकी शुरूआत आप टीम बेस्ड गेम्स से करें और समय के साथ इंडिविजिअल गेम्स खेलें। इस तरह से आप न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

Akshar Patel से हुई Bowling में बड़ी चूक, Sameer Rizvi ने बचाई लाज, Delhi की रोमांचक जीत.

James Anderson का The Hundred पर बड़ा बयान, कहा- हर पल नापसंद किया, ECB को लगा झटका

Middle East जंग का मैदान बना, Iran-Israel के साथ Hezbollah भी कूदा, दुनिया पर गहराया संकट