By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 06, 2026
नोएडा (उत्तर प्रदेश), छह अक्टूबर ग्रेटर नोएडा में एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय गीतेश का शव 28 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे स्थित उसके किराए के घर में फंदे से लटका मिला था।
थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘युवती के पिता ने शिकायत में सोलंकी पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।