सत्ता के लालच में उद्धव ठाकरे ने पीठ में ‘छुरा’ घोंपा लेकिन मिला करारा जवाब: नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2023

चंद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को आरोप लगाया कि शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लालच में उनकी पार्टी की ‘‘पीठ में छुरा घोंपा’’ और विचारधारा से समझौता किया लेकिन उन्हें भी इसका करारा जवाब मिला क्योंकि महराष्ट्र में अब एक नयी सरकार है। नड्डा यहां भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। पार्टी के एक नेता के मुताबिक यह रैली आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र की कठिन मानी जाने वाली 18 सीटों पर जीत हासिल करने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। ठाकरे की पार्टी ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था।

इसे भी पढ़ें: शुरू होने वाली है भारत-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज, यहां ले पाएंगे मैचों का मुफ्त में मजा

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या ऐसे लोगों को माफ किया जा सकता है? नड्डा ने कहा कि ठाकरे ने सत्ता के लालच में विचारधारा से समझौता किया और उनकी सरकार ने गणेश उत्सव और दही हांडी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि ठाकरे ने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक भावनाओं को भी आहत किया और उन लोगों के साथ खड़े रहे जिन्होंने राजनीति में भारतीय संस्कृति के महत्व को समझने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि लेकिन उन्हें ‘करारा जवाब’ मिला है और एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक नई सरकार का गठन किया गया है। नड्डा ने कहा कि शिंदे और फडणवीस महाराष्ट्र को विकास की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने अप्रैल 2020 में पालघर जिले में तीन लोगों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर भी ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदू सम्राट (शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे) के बेटे उद्धव ने कांग्रेस और राकांपा के दबाव में मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नहीं सौंपकर एक कदम पीछे खींच लिया था।’’ एमवीए पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में ‘‘भ्रष्टाचार की तीन दुकानें’’ खुल गई थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा जीएएम (जनधन-आधार-मोबाइल) के माध्यम से राजनीति में ‘‘डिजिटल स्वच्छता’’ ला रही है तो दूसरी तरफ एक जीएएम ऐसा है जिसका अर्थ है ‘‘ज्वाइंटली एक्वायरिंग मनी’’। नड्डा ने भाजपा को ‘‘डीबीटी’’ (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) बताया और कहा कि एमवीए की सरकार ‘‘डीलरशीप, ब्रॉकरेज और ट्रांसफर’’ में मशगूल थी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई कल्याणकारी योजनाओं के साथ देश में महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाया है। नड्डा ने कहा कि वह कश्मीर से कन्याकुमारी (उत्तर से दक्षिण) और कच्छ से कटक (पश्चिम से पूर्व) तक भाजपा को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन इसकी शुरुआत चंद्रपुर जिले से होगी। उन्होंने चंद्रपुर के महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। नड्डा के साथ महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन