अमेरिका में 19 देशों के ग्रीन कार्ड होल्डर्स की फिर होगी जांच, नेशनल गार्ड पर हमले के बाद ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला

By अभिनय आकाश | Nov 28, 2025

ट्रम्प प्रशासन ने गुरुवार को अफ़ग़ानिस्तान और 18 अन्य देशों के सभी ग्रीन कार्ड धारकों की आव्रजन स्थिति की व्यापक समीक्षा का आदेश दिया। यह निर्णय वाशिंगटन में नेशनल गार्ड के जवानों पर हुए हमले के बाद आया है, जिसमें एक सैनिक मारा गया था और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हुई गोलीबारी में गिरफ्तार किया गया संदिग्ध एक 29 वर्षीय अफ़ग़ान नागरिक है, जो पहले अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी सेना के साथ काम कर चुका था। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति को इस साल अप्रैल में ग्रीन कार्ड नहीं, बल्कि शरण दी गई थी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि हालांकि हम तकनीकी रूप से आगे बढ़े हैं लेकिन आव्रजन नीति ने उन उपलब्धियों और बहुत से लोगों की जीवन स्थितियों को कमजोर कर दिया है। मैं सभी ‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों से आने वाले प्रवास को स्थायी रूप से रोक दूंगा ताकि अमेरिकी व्यवस्था पूरी तरह से पुनःसंगठित हो सके। मैं बाइडन (पूर्व राष्ट्रपति) द्वारा लोगों को अवैध रूप से दिए गए प्रवेश को समाप्त कर दूंगा और उन सभी लोगों को देश से बाहर कर दूंगा जो अमेरिका के लिए उपयोगी नहीं हैं या हमारे देश से प्रेम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि केवल प्रवासियों को वापस उनके देश भेजना ही इस स्थिति को पूरी तरह ठीक कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: यदि आपका आधार कार्ड डिएक्टिवेट हो जाए तो निर्दिष्ट तरीके अपनाकर उसे दोबारा करा सकते हैं चालू

लकनवाल (29) अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की ‘ऑपरेशन एलाइज वेलकम’ योजना के तहत देश में आया था, जिसके तहत 2021 में तालिबान के कब्जे के बाद अफगान नागरिकों को यहां बसाने की पहल की गई थी। एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जिन्होंने कहा कि उन्होंने आव्रजन नीतियों से देश को प्रभावित होने दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सोमालिया से आए हजारों शरणार्थी मिनेसोटा राज्य पर ‘‘पूरी तरह कब्ज़ा कर रहे हैं। ट्रंप ने कांग्रेस सदस्य इल्हान उमर पर भी निशाना साधा और कहा कि वह ‘हमेशा हिजाब में रहती हैं और शायद अमेरिका में अवैध रूप से आई हों- वह हमारे देश, संविधान और उन्हें कैसे ‘बुरा’ बर्ताव झेलना पड़ता है, इन सबके बारे में नफ़रत फैलाने वाली शिकायतों के अलावा कुछ नहीं करतीं।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे