Green Garlic Benefits: स्वास्थ्य के लिए रामबाण है हरा लहसुन, शरीर की कई समस्याओं से दिलाता है निजात

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 21, 2024

हरी सब्जियों के अपने फायदे होते हैं। प्रतिरोधक क्षमता से लेकर आंखों की रोशनी को तेज करने तक हरी सब्जियां बहुत लाभदायक होती है। हरी सब्जियों में प्रमुख रूप से मेथी, पालक, मूली, बथुआ और लोकी आदि शामिल है लेकिन हरे लहसुन के अपने अलग ही फायदे हैं। हरा लहसुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन बी, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरा लहसुन हमारे शरीर की कई समस्याओं से निजात दिलाता है। हरे लहसुन में एलिसिन कंपाउंड पाया जाता है जो हमारे एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के ऑक्सीकरण को रोकता है। इसके खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। हरा लहसुन हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। आइए जानते हैं हरा लहसुन खाने के फायदे-

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए

हरे लहसुन का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही, यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भी भरपूर होता है। इसके सेवन से आप बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में आने से बच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Consume Curd In Winter: सर्दियों में करें दही का सेवन, जानें इसके फायदे

ब्लड शुगर को भी रखता है नियंत्रित

मधुमेह की समस्या से पीड़ित हैं वो यदि हरे लहसुन को अपने आहार में शामिल करते हैं तो यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। इसके नियमित सेवन से काफी हद तक मधुमेह की बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

हार्ट को रखता है हेल्दी

हरे लहसुन का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। हरे लहसुन में मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। हरा लहसुन खाने से हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है।

पाचन को बेहतर बनाने में कारगर

जाड़े के मौसम में हरे लहसुन का सेवन पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है। हरा लहसुन एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। हरा लहसुन खाने से पेट के कीड़ों से भी मुक्ति मिलती है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। हरा लहसुन गैस्ट्रो-इन्टेस्टाइनल माइक्रोब संक्रमणों के इलाज में भी बहुत बढ़िया है। पेट के खराब बैक्टीरिया को नष्ट करता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बचाता है।

आयरन का अच्छा स्त्रोत

हरा लहसुन में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। हरे लहसुन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन फेरोपोर्टिन होता है जो कोशिका के अंदर से सेल के बाहर संग्रहीत आयरन तत्वों को पहुंचाता है। शरीर के भीतर हाई आयरन का स्तर रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

हरा लहसुन सेहत के लिए लाभकारी होता है। ध्यान रखें कि इसका अधिक सेवन करने से आपको नुकसान हो सकता है। इससे आपको पेट में जलन और अल्सर की समस्या हो सकती है। डॉक्टर की सलाह पर सेवन की मात्रा तय करें।

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा