'ग्रीनलैंड हमारा है, इसे खरीदा नहीं जा सकता', पीएम एगेडे का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सख्त जवाब

By अंकित सिंह | Mar 05, 2025

ग्रीनलैंड के प्रधान मंत्री मुटे बौरूप एगेडे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस दावे को खारिज कर दिया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस क्षेत्र का अधिग्रहण करेगा। उन्होंने कहा, "हम बिक्री के लिए नहीं हैं।" एगेडे ने यह बयान कांग्रेस में ट्रंप के संबोधन के बाद दिया, जहां उन्होंने दावा किया कि उनका प्रशासन "किसी न किसी तरह" ग्रीनलैंड को सुरक्षित करने के लिए काम कर रहा है। प्रधान मंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट में ग्रीनलैंड की संप्रभुता और आत्मनिर्णय पर जोर देते हुए जवाब दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘‘ग्रीनलैंड हमारा है’’ और इसे खरीदा नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़ें: जस्टिन ट्रूडो ने टैरिफ वॉर को बताया मूर्खतापूर्ण, ट्रंप पर लगाया व्लादिमीर पुतिन को खुश करने का आरोप

उनका यह पोस्ट मंगलवार को संसदीय चुनाव के लिए द्वीपवासियों के मतदान करने से एक सप्ताह पहले ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंडवासियों से की गई अपील के बाद आया। ट्रंप ने कहा था, ‘‘हम अपना भविष्य निर्धारित करने के आपके अधिकार का पुरजोर समर्थन करते हैं और यदि आप चुनते हैं, तो हम अमेरिका में आपका स्वागत करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आपको सुरक्षित रखेंगे। हम आपको अमीर बनाएंगे। और हम सब मिलकर ग्रीनलैंड को उन ऊंचाइयों तक ले जाएंगे जैसा आपने पहले कभी नहीं सोचा होगा।’’ ट्रंप ने लंबे समय से अमेरिका के सहयोगी रहे डेनमार्क से ग्रीनलैंड हासिल करने की अपनी इच्छा का जिक्र किया और कहा कि उनका प्रशासन ‘‘इसे हासिल करने के प्रयास में शामिल सभी लोगों के साथ मिलकर काम कर रहा है।’’

प्रमुख खबरें

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़