भिवानी में आयोजित 38 वीं राज्य पशु प्रदर्शनी में ऊंट की सवारी कर उपस्थित भीड़ का अभिवादन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

चंडीगढ़ ।  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने पशुधन प्रदर्शनी में रैंप पर ऊंट की सवारी कर उपस्थित भीड़ का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री रविवार को भिवानी में आयोजित 38 वीं राज्य पशु प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

सबसे पहले रैंप पर प्रदर्शनी के सर्वश्रेष्ठ पशु का इनाम हासिल करने वाले रोहतक निवासी देवेंद्र पुत्र सतबीर सिंह ने अपने झोटे को कैटवॉक करवाई। उसके बाद हरियाणा नस्ल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली झज्जर जिला के गांव गवालिसन निवासी ब्रह्म प्रकाश की गाय ने रैंप पर उतर कर तालियां बटोरी। इसी प्रकार साहीवाल नस्ल में प्रथम स्थान हासिल पाने वाली करनाल जिला के नवदीप ने अपनी गाय को रैंप पर कैटवॉक करवाई। क्रॉस ब्रीड नस्ल में महेंद्रगढ़ जिला के गुढा निवासी नीटू की गाय प्रथम स्थान हासिल कर रैंप पर उतरी। इसी प्रकार गाय की गीर नस्ल में सोनीपत निवासी विरेन्द्र की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कैटवॉक की।

इसे भी पढ़ें: समस्याएं चाहे अनेक हों, उनका समाधान एक ही है - मनोहर लाल

प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुओं की मुर्राह नस्ल में हिसार निवासी होशियार सिंह की भैंस दूसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार हरियाणा नस्ल में पानीपत निवासी नरेन्द्र की गाय दूसरे स्थान पर, साहीवाल नस्ल में करनाल निवासी वासुदेव की गाय तथा क्रॉस ब्रीड नस्ल में महेंद्रगढ़ निवासी नीटू की गाय दूसरे स्थान पर रहीं। प्रदर्शनी में भिवानी जिला के गांव ढाणी माहू निवासी विक्की के बकरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भिवानी जिला के गांव नांगल निवासी रजनीश की बकरी प्रथम स्थान पर रही तथा ढाणी माहू निवासी विक्की की युवा बकरी प्रथम स्थान पर रहीं।

प्रमुख खबरें

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा

27 सीटों पर 27 हजार वोटों का लक्ष्य, Akhilesh Yadav ने बताया BJP को रोकने का प्लान