जम्मू कश्मीर के बस स्टैंड पर जोरदार धमाका, 18 लोग बुरी तरह से जख्मी

By अनुराग गुप्ता | Mar 07, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बस स्टैंड पर खड़ी बस पर गुरुवार को अचानक धमाका हुआ। जिसकी वजह से आस-पास के खड़े लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक धमाके में करीब 18 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

शुरूआती जानकारी के मुताबिक इसे ग्रेनेड हमला बताया जा रहा है। वहीं, ये भी पता चला कि बस पर ग्रेनेड फेंकने वाला व्यक्ति वहां से फरार हो गया। जम्मू-कश्मीर के आईजीपी एमके सिन्हा ने बताया कि धमाके में 18 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बस स्टैंड में हुए धमाके के पीछे किसका हाथ है अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि धमाके वाली जगह पर फिलहाल बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है जो इलाके की छानबीन कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम

हरतालिका तीज पर परफेक्ट लुक के लिए पहनें Bandhani और Leheriya Saree

Vishwakhabram: America for Americans या Racist Propaganda? ‘Mr Singh’ को निशाना बनाकर US ने अपना नस्ली चेहरा दिखाया

Virat Kohli और Eknath Shinde की लंदन में मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई खास बातचीत