Srinagar Market Attack । भारी सुरक्षा वाले Tourist Reception Centre के निकट बाजार ग्रेनेड हमला, पांच घायल, दहशत में लोग

By एकता | Nov 03, 2024

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर में टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के निकट भीड़-भाड़ वाले एक बाजार में रविवार को ग्रेनेड हमला हुआ, जिसमें 11 लोगों के घायल होने की खबर है। सुरक्षा बल और चिकित्सा दल घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को इलाज के लिए एसएचएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी सुरक्षा वाले टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के पास हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई है। लोग डरे हुए हैं। वहीं, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Viral Video । महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए Yunus Chaudhary का वीडियो वायरल, Congress ने पद से हटाया

उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस हमले को बेहद परेशान करने वाला बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से घाटी के कुछ हिस्सों में हमलों और मुठभेड़ों की सुर्खियां छाई हुई हैं।श्रीनगर के 'रविवार बाजार' में निर्दोष दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की आज की खबर बेहद परेशान करने वाली है। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। सुरक्षा तंत्र को जल्द से जल्द हमलों की इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए ताकि लोग बिना किसी डर के अपना जीवन जी सकें।'

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए किया प्रचार, Wayanad की जनता के सामने जमकर की बहन की तारीफ

एक स्थानीय व्यक्ति ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यहां ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मुझे नहीं पता कि पिछले कुछ दिनों से यहां क्या चल रहा है, यहां तक ​​कि आतंकवाद के चरम के दौरान भी ऐसा कभी नहीं हुआ।'

प्रमुख खबरें

France में हिंसक प्रदर्शन और Curfew के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की Advisory

Papankusha Ekadashi Vrat पर भगवान विष्णु की पूजा से मिलता है 100 व्रत के समान पुण्य फल

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण पर रोक के खिलाफ Supreme Court पहुंचा ट्रंप प्रशासन

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान