हैदराबाद में मिले ग्रेनेड पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए थे, जांच में हुआ खुलासा

By रितिका कमठान | Oct 04, 2022

हैदराबाद से गिरफ्तार किए गए तीन आतंकवादियों के पास से चार ग्रेनेड बरामद किए गए है। माना जा रहा है कि ये ग्रेनेड पाकिस्तानी ड्रोन की मदद से पंजाब बॉर्डर के पास कुछ महीनों पूर्व गिराए गए थे। ये जानकारी तेलंगाना पुलिस के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने दी है।

पुलिस ने बातचीत में बताया कि आरोपियों को आतंकी खेप का एक हिस्सा मिला था। जांच पड़ताल में हमें उन लोगों के बारे में भी सुराग मिला है  जिन्होंने चीन में बने हथगोले आतंकी सरगना जाहेद को भेजे थे। जांच में ये भी पता चला कि इनके काम करने का तरीका हरियाणा, महाराष्ट्र ते नांदेड़ और तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में हुई तस्करी के समान है। बता दें इन तीनों जगहों पर इस वर्ष मई में खेप एयरड्रॉप होने के बाद जब्त की गई थी। खुफिया एजेंसी के अधिकारी के अनुसार हैदराबाद में भी जो ग्रेनेड मिले हैं वो पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा ही एयरड्रॉप किए गए थे।

बता दें कि रविवार को रविवार को गिरफ्तार किए गए तीन आतंकियों में से जाहेब मुख्य है, क्योंकि ये अपने फरहतुल्ला गोरी, सिद्दीकी बिन उस्मान, अब्दुल मजीद के इशारे पर काम कर रहा था। जाहेद तीनों के साथ संपर्क में था। माना जा रहा है कि ये तीनों पाकिस्तान के रावलपिंडी में छिपे हुए हैं। इनके ही इशारे पर दशहरा पर सार्वजनिक स्थानों पर आतंक फैलाने के लिए ये साजिश रची गई थी।

अधिकारी ने संदेह जताते हुए कहा कि चीनी गोला बारूद भारत आने से पहले पाकिस्तान पहुंचा था। उन्होंने कहा कि हम आरोपियों को हिरासत में लेकर मॉड्यूल पर लेकर उनसे सख्त पूछताछ करेंगे। जांच टीम को पकड़े गए एक संदिग्ध के बिस्तर के नीचे से भी एक बॉक्स मिला है, जिसमें जब्त किए गए ग्रेनेड रखे गए थे।
तीनों आतंकियों के पास से 5.4 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। हालांकि तीनों संदिग्धों ने कहा कि ये धन व्यापार में लगाने के लिए लोन के तौर पर लिया गया है, मगर इसके संबंध में किसी तरह के साक्ष्य तीनों पेश नहीं कर सकते है। तीनों के पास लोन देने वालों की विस्तृत जानकारी भी नहीं मिली है, ऐसे में बड़ी मात्रा में जब्त की गई ये राशि संदेह उत्पन्न करती है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आकाओं से कोड भाषा का इस्तेमाल कर बातचीत की है। खुफिया कर्मियों ने इन कोड को डिकोड करने की कोशिश शुरू कर दी है। आतंकियों ने ऐप आधारित कॉल्स की मदद से अपने आकाओं से बात की है ताकि वो सर्विलांस की पकड़ में ना आ सके।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में