मुंबई में लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में किराना दुकान कर्मचारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2024

मुंबई। पुलिस ने किराना दुकान के एक 39 वर्षीय कर्मचारी को आठ साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को मध्य मुंबई के कालाचौकी इलाके में स्थित दुकान पर बिस्कुट खरीदने गई बच्ची को कथित तौर पर कर्मचारी ने निशाना बनाया। बिस्कुट देने के बहाने व्यक्ति ने बच्ची को अंदर बुलाया और कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ। दुकान में अकेले मौजूद कर्मचारी ने जब बच्ची के कपड़े उतारने की कोशिश की तो उसने खुद को बचा लिया। 

 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को टाल दें


अधिकारी ने बताया कि बच्ची को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में जानकारी थी, जिससे वह दुकान के कर्मचारी की मंशा को समझ गई और दुकान से भाग निकली। बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची की मां दुकान पर गई और कर्मचारी से बात की, तो वह उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। वह उस वक्त नशे में था। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी पुलिस थाने में कर्मचारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

चंद्रशेखर का बड़ा आरोप: केरल में 10 साल से भ्रष्टाचार कर रहे विजयन

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने कपिल शर्मा शो में हिस्सा नहीं लिया, फैंस ने क्रिकेटर को किया मिस

पीएम मोदी का ओलंपिक सपना: 2036 में युवा लाएंगे मेडल, खेल महोत्सव बनेगा प्रतिभा का मंच

पेंटागन की चेतावनी, लद्दाख के बाद अब Arunachal Pradesh बनेगा भारत-चीन विवाद का नया केंद्र