Groom Makeup: शादी में दूल्हे जरूर अपनाएं ये मेकअप टिप्स, दुल्हन क्या सहेलियां भी हो जाएंगी लट्टू

By अनन्या मिश्रा | Nov 13, 2023

इन दिनों शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर दूल्हे और दुल्हन को अपनी शादी के दिन को खास बनाना चाहते हैं। क्योंकि सभी यह चाहते हैं कि अपनी शादी के दिन वह सबसे खूबसूरत और अलग दिखें। जिसके लिए महीनों पहले से तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। वहीं अगर बात लड़की होती है, तो हर लड़की अपनी शादी के लिए सबसे अच्छा पार्लर बुक करती है। जिससे कि उसका मेकअप अच्छा होने के साथ ही लांग-लास्टिक रह सके। लेकिन कई बार लड़के इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: Facial Tips For Diwali: दिवाली पूजा पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए घर पर करें फेशियल, चांद सा चमक उठेगा चेहरा

पहला स्टेप

सबसे पहले अपनी शादी के दिन दूल्हे को अपने चेहरे को क्लीजिंग मिल्क की सहायता से साफ करना चाहिए। जिससे कि फेस की गंदगी अच्छे से साफ हो जाए। 

इसके बाद अपनी स्किन टाइप का टोनर फेस पर अप्लाई करें। ताकि आपकी स्किन ग्लो करे।

टोनर अप्लाई करने के बाद अच्छी क्वालिटी का चेहरे पर फेस सीरम लगाएं। बता दें कि विटामिन सी का सीरम लगाने से आपकी स्किन खिली-खिली रहेगी।

इसके बाद कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। जिससे कि आपके फेस पर अगर दाग धब्बे हों, तो वह छिप जाएं। वहीं आंखों के नीचे के काले घेरों को छिपाने के लिए कलर करेक्टर काम आएगा।

शादी के दिन हर कोई अपनी खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाता है। वहीं दूल्हे-दुल्हन के साथ हर कोई तस्वीर लेता है। इसलिए अपनी आइब्रो को शेप जरूर दें। इससे आपका लुक और भी अच्छा लगेगा। 

फेस को शेप देने के लिए कंट्यूरिंग जरूर करें। ना सिर्फ दुल्हन बल्कि दूल्हे का भी चेहरा सही करने की जरूरत होती है।

स्किन टाइप और स्किन टोन के हिसाब से फेस पर बेस और फांउडेशन अप्लाई करें। फाउंडेशन बहुत ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी स्किन अजीब दिख सकती है।

आपके पूरे लुक को रूखे-सूखे होंठ खराब कर सकते हैं। इसलिए आप लिप बाम या फिर हल्के रंग की लिपस्टिक भी अप्लाई कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, 23 दल साथ लेकिन Kejriwal-Stalin ने बढ़ाई टेंशन

Jharkhand में INDIA Alliance की राह आसान, राज्यसभा चुनाव में JMM-Congress के बीच 1-1 सीट पर बनी सहमति

CBSE Scam का पर्दाफाश करने वाले छात्रों से मिले Rahul Gandhi, PM Modi पर कसा तंज

Wrestler Vinesh Phogat का डबल अटैक, Fake Voters से लेकर Gas की कीमतों पर सरकार को घेरा