घाटे में चल रही BSNL और MTNL के पुनरुद्धार पर मंत्री समूह ने की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2019

नयी दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गठित मंत्री समूह ने घाटे में चल रही सरकारी दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल के पुनरुद्धार पर मंगलवार को चर्चा की। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि बीएसएनएल और एनटीएनएल के पुनरुद्धार पर यह मंत्री समूह की पहली बैठक है। हालांकि, उसने इससे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी। 

वित्तमंत्री निर्मलासीतारामन ,कानून एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ,अतिरिक्त सचिव अंशु प्रकाश और बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पीके पुरवार समझा जाता है कि इस बैठक में शामिल हुये। यह दूसरी बार है जब बीएसएनएल और एनटीएनएल के पुनरुद्धार के लिए एक मंत्री समूह का गठन किया गया है। 

प्रमुख खबरें

NCLAT ने Affle 3i की याचिका खारिज की, Talent Unlimited के खिलाफ CIRP जारी रहेगा

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया