ओमिक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच, दिल्ली समेत इन राज्यों में हुए स्कूल कॉलेज बंद

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 03, 2022

देश में ओमिक्रॉन वैरियंट के प्रसार की वजह से एक बार कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। सोमवार को कोरोना के 33,750 नए मामले सामने आए हैं। वहीं ओमिक्रॉन वैरियंट के मामलों की संख्या भी 1700 पहुंच गई है। कोरोना की दहशत एक बार फिर लोगों में नजर आने लगी है। राज्य भी कोरोना के खतरे को देखते हुए कोरोना से निपटने का प्रबंध और पाबंदियां लगाने में जुट गए हैं। कोरोना के फिर बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली, यूपी और हरियाणा के तमाम स्कूलों को सर्दियों की छुट्टी के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी।

ओमिक्रॉन वैरियंट के बढ़ते प्रसार और कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने यहाँ येलो अलर्ट जारी कर दिया है। दूसरी तरफ पिछले दो हफ़्तों में ओमिक्रॉन के मामले में 2 से 3 प्रतिशत से 25-30 प्रतिशत पहुंचने पर डीडीएमए ने भी दिल्ली के तमाम स्कूलों और  कॉलेजों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए है। डीडीएमए की और जारी  दिशानिर्देशों के मुताबिक,तमाम स्कूलों और कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार ने 1 से 5 कक्षा तक के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी का फैसला किया गया है।

हरियाणा में नहीं खुलेंगे स्कूल बंद

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए हरियाणा की सरकार ने भी तमाम स्कूल कॉलेजों को बंद करने का निर्णय किया है। हरियाणा सरकार ने कोरोना प्रसार को रोकने के लिए अन्य पाबंदियां भी लगाई हैं। जिनमें सिनेमा हॉल, थिएटर, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क और जिम को भी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं वहां दफ्तरों में भी 50 फीसदी लोग ही अभी काम कर सकेंगे। हरियाणा में मॉल और बाजार शाम 5 बजे बंद हो जाएंगे। बता दें कि, 12 जनवरी तक ये पाबंदियां लागू रहेंगी।

 उत्तर प्रदेश में भी बंद हुए स्कूल

 यूपी में भी ओमिक्रॉन और कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को मद्देनजर रखते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ के तमाम स्कूलों को बंद करने का फैसला सरकार ने किया है। राज्य सरकार के द्वारा 1 से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूलों के लिए ठंड की छुट्टी का ऐलान किया गया है। सरकार का यह आदेश  14 जनवरी तक लागू रहेगा। सरकार ने निजी स्कूलों के लिए अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda