Mulank 6: मूलांक 6 वालों के करियर और कारोबार में होगी वृद्धि, आर्थिक उन्नति के लिए जरूर करें ये उपाय

By अनन्या मिश्रा | Jul 12, 2025

अंक ज्योतिष के मुताबिक साल 2025 में मंगल ग्रह का खास प्रभाव रहेगा। साल 2025 का मूलांक 9 है और इसके स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए साल 2025 में मिले-जुले बदलाव देखने को मिलेंगे। अंक ज्योतिष की गणना करें, तो मूलांक 6 वालों के लिए साल 2025 व्यापार के मामले में काफी अच्छा रहेगा। अंक ज्योतिष के हिसाब से किसी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीफ को पैदा हुए हैं, तो इन लोगों का मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र को धन, प्रेम, वैभव और सुख-संपत्ति का स्वामी माना जाता है। यह जातक सुख-सुविधाओं पर खर्च करना पसंद होता है। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मूलांक 6 वाले लोगों का करियर, कारोबार और लव लाइफ कैसी रहेगी और इन्हें आर्थिक उन्नति के लिए क्या उपाय करना चाहते हैं।

करियर

इन जातकों के लिए यह साल समझदारी के साथ चलने वाला है। आपको इस साल सोच-समझकर ही फैसला लेना चाहिए। वहीं नौकरीपेशा वाले लोग अपने साथ काम करने वाली महिला सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। खासकर वरिष्ठ महिला अधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार आपको प्रमोशन दिला सकता है। इसलिए अपने बॉस के साथ आदरपूर्ण व्यवहार रखें। बिजनेस में भी आपको लाभ मिलने के योग हैं। पॉजिटिव परिणाम पाने के लिए मेहनत करते रहें। सरकारी मामलों में किसी राजनेता का सहयोग मिल सकता है।

मूलांक 6 वाले जातक शुक्र के प्रभाव से धन, वैभव और सुख साधन प्राप्त करेंगे। लगातार काम करते रहने से आपको हर क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस साल सफलता पाने का मूल मंत्र कड़ी मेहनत है। आपका भाग्य तभी चमकेगा, तब से आप लगातार मेहनत करते रहेंगे। इस साल आप नया वाहन और घर खरीदने के भी योग बनेंगे। साथ ही धन-वैभव में वृद्धि होगी।

आर्थिक उन्नति के लिए उपाय

साल 2025 में मूलांक 6 वालों को कामयाबी पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को केसर की खीर का भोग लगाना चाहिए। फिर इसको गरीबों को प्रसाद के रूप में बाटें।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत