‘दो लोगों की सेना’ की नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी : शत्रुघ्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

मुंबई। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘दो लोगों की सेना’’ द्वारा थोपी गई नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। पूर्व भाजपा नेता सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: संजय निरुपम एवं उर्मिला मातोंडकर के लिये चुनाव प्रचार कर रहे थे।

सिन्हा अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘‘दो लोगों की सेना’’ कहा करते हैं। रैली में सिन्हा ने कहा, ‘‘दो लोगों की सेना द्वारा थोपी गई नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यस्था को बहुत प्रभावित किया।’’

इसे भी पढ़ें: किसका प्रचार करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा? एक तरफ पार्टी के आचार्य तो दूसरी तरफ पत्नी पूनम सिन्हा

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का

Anant Chaturdashi पर घर में Ganesh Visarjan करते समय अपनाएं यह सही विधि