GST सुधारों से आईपीएल फैंस को बड़ा झटका, IPL टिकट खरीदने पर जेब होगी अब और ढीली, जानें कैसे?

By Kusum | Sep 04, 2025

भारत सरकार ने कई सामान पर जीएसटी घटा कर लोगों को राहत दी है। लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल देखना अब जेब पर और भारी पड़ेगा। केंद्र सरकार ने प्रीमियम खेल आयोजनों पर जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी है। इस फैसले के बाद आईपीएल टिकटों की कीमतें बढ़ जाएंगी। 

सामान्य क्रिकेट मैच के टिकटों पर 18 प्रतिशत ही जीएसटी

सरकार के फैसले के अनुसार ये टैक्स कैसीनो, रेस क्लब और आईपीएल जैसे प्रीमियम खेल आयोजनों पर लागू होगा। दिलचस्प बात ये है कि सामान्य क्रिकेट मैचों के टिकटों पर फिलहाल, 18 प्रतिशत जीएसटी ही लगेगा। यानी भारत बनामा ऑस्ट्रेलिया या भारत बनाम इंग्लैंड जैसे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले देखने वालों पर टैक्स का ये नया बोझ नहीं आएगा। 

खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा

वहीं इसका सीधा फायदा खिलाड़ियों को मिलेगा, क्योंकि अब बैडमिंटन रैकेट, क्रिकेट के दस्ताने, फुटबॉल जैसी चीजे खरीदना पहले से सस्ता होगा। कुल मिलाकर, जहां दर्शकों को आईपीएल देखने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी तो वहीं खेल उपकरण और सामान खरीदना आसान और किफायती होगा।

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र