जीएसटी बेहद जटिल कर प्रणाली, भारत जैसे देश के लिए ठीक नहींः केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

राजकोट| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का विरोध करते हुए मंगलवार को कहा कि एकसमान कर की यह प्रणाली भारत जैसे देश के लिए सही नहीं है और वह व्यक्तिगत तौर पर इसके पक्ष में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले केंद्र ने दही, छाछ, गेहूं के आटे और चावल के पैकेट एवं ब्रांडेड उत्पादों पर जीएसटी लगा दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार कहीं हवा पर भी जीएसटी न लगा दे।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘जीएसटी इतना जटिल है कि मेरी पहचान के कई छोटे कारोबारियों को अपना कारोबार बंद करना पड़ा है क्योंकि वे जीएसटी की जरूरतें पूरी कर पाने में असमर्थ हैं।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समान तरह के उत्पादों एवं सेवाओं पर समान कर लगाना भी ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में गुजरात और अन्य राज्यों की अर्थव्यवस्था में अंतर है। एक ही चीज पर अलग-अलग राज्यों में कर अलग हो सकता है। यह भी संभव है कि किसी चीज पर यहां करारोपण की जरूरत न हो जबकि दूसरी जगह उसपर कर लगे। व्यक्तिगत तौर पर मैं इस कर प्रणाली के पक्ष में नहीं हूं।’’

  उन्होंने समूची कर प्रणाली को सरल बनाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि ऐसा होने पर ही कारोबारी एवं उद्योगपति आसानी से कर भुगतान कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप

Assam में सियासी बवाल, Himanta Sarma ने Rahul Gandhi को पप्पू, गौरव गोगोई को छोटा पप्पू कहा