GST की दरों में बदलाव बाद ये स्मार्टफोन हुए सस्ते और महंगे, देखें किन कंपनियों पर पड़ेगा Effect

By Kusum | Sep 04, 2025

सरकार ने जीएसटी की दरों में भारी बदलाव किया है। इससे घरेलू इस्तेमाल की चीजों से लेकर कई अन्य चीजों की कीमत में भारी कमी आने वाली है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी और दीवाली की शॉपिंग करते समय लोग कम हुई कीमतों का फायदा उठा सकेंगे। इस फैसले से स्मार्ट टीवी, एसी और डिसवॉशर आदि की कीमतें कम हुई हैं। वहीं अब सवाल है कि, क्या स्मार्टफोन्स की कीमतों पर इस जीएसटी की कम हुई दरों का प्रभाव पड़ा है?   

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों को पहले से ही उम्मीद थी कि स्मार्टफोन्स के दाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनका कहना है कि अगर 12 प्रतिशत स्लैब को लेकर कोई चर्चा होती तो थोड़ी बहुत उम्मीद बंधती। लेकिन अब 18 प्रतिशत से निचला स्लैब 5 प्रतिशत का है। ऐसे में स्मार्टफोन्स को इस स्लैब में लाना मुश्किल था। हालांकि, इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन ने सरकार से स्मार्टफोन को 5 प्रतिशत वाले स्लैब में रखने की मांग की थी।  

प्रमुख खबरें

CBSE का New Circular जारी: 2026 से Class 9 के Students के लिए 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य

VD Satheesan के CM बनने से कांग्रेस में दरार? वेणुगोपाल बोले- High Command के फैसले पर सब एकजुट

CSK की हार के बीच चमके Kartik Sharma, दिग्गज Kris Srikkanth बोले- इस पारी से बहुत प्रभावित हुआ

NEET Paper Leak: PM Modi की चुप्पी पर भड़के Rahul Gandhi, Education Minister को बर्खास्त करने की मांग की