GTRI ने US tariff नेटवर्क के आरोपों पर भारत को विस्तृत विवरण मांगने की सलाह दी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 14, 2026

भारत को अमेरिका के उस आरोप पर अधिक ब्योरा मांगना चाहिए, जिसमें कहा गया था कि भारत सहित 40 से अधिक देश चीन को उच्च शुल्क से बचने में मदद करने के लिए कथित रूप से एक छिपे हुए पारगमन नेटवर्क चला रहे हैं। शोध संस्थान जीटीआरआई ने यह कहा। शोध निकाय ने कहा कि इससे दुरुपयोग का पता लगाने, वैध निर्यातकों की रक्षा करने और आधारहीन आरोपों को चुनौती देने में मदद मिलेगी।

अमेरिका ने बृहस्पतिवार को चीनी निर्यातकों पर उच्च अमेरिकी शुल्क से बचने के लिए इन देशों के माध्यम से माल भेजने का आरोप लगाया था। अमेरिकी रिपोर्ट में विशेष रूप से पंपों और कंप्रेसरों के लिए भारत के पुणे-गुजरात-चेन्नई गलियारे को निशाना बनाया गया है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (जीटीआरआई) ने कहा कि भारत को अमेरिका से इन आरोपों के बारे में प्रत्येक देश, उत्पाद और निर्यात की खेप के आधार पर जानकारी देने के लिए कहना चाहिए।

जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारत को भी इस बारे में अधिक जांच करनी चाहिए, ताकि किसी भी दुरुपयोग का पता चल सके और वैध निर्यातकों के हितों की रक्षा हो। उन्होंने कहा कि ऐसा करके भारत इन अप्रमाणित आरोपों का सही ढंग से जवाब भी दे सकेगा।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर