Vadodara Air Force Station पर हमले की साजिश नाकाम, Jaish संदिग्ध गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 27, 2026

गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा में स्थित वायुसेना (आईएएफ) स्टेशन पर हमले की कथित साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार कर उसके पास से असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एटीएस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील जोशी ने बताया कि विभिन्न माध्यम से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर असम के करीमगंज निवासी आरोपी मोहम्मद सहरुल इस्लाम कबीरुद्दीन को बृहस्पतिवार रात हलोल-वडोदरा रोड पर एक होटल के पास से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि एटीएस टीम ने उसके पास से एक असॉल्ट राइफल (जिसके एके-47 होने का संदेह है), 23 कारतूस, दो खाली कारतूस, जैश-ए-मोहम्मद का एक झंडा, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी को वडोदरा स्थित आईएएफ स्टेशन के गेट पर हमला करने का काम सौंपा गया था और उसके मोबाइल फोन से स्टेशन की तस्वीरें बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: फैमिली वेकेशन और सोलो ट्रिप के लिए Hotel या Airbnb चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान

Parliament सत्र से Congress और सपा में बेचैनी: डिप्टी सीएम Keshav Maurya

Lok Sabha में Delimitation Bill पर NDA का नंबर गेम, 360 के आंकड़े के लिए क्षेत्रीय दलों पर नजर

संसद के विशेष सत्र से लेकर भारत-अमेरिका trade pact तक, दोपहर की बड़ी खबरें