Gujarat: नवसारी जिला में एक परिवार के चार सदस्यों के शव पाये गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

नवसारी। गुजरात में नवसारी जिले के रावनिया गांव में रविवार को एक घर में चार महीने की बच्ची और उसकी सात साल की बहन समेत एक परिवार के चार सदस्यों के शव पाये गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चों के माता-पिता ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले बच्चों की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: Purvanchal Expressway पर कार और डंपर की टक्कर; तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

वंसदा पुलिस निरीक्षक बीएम चौधरी ने कहा, “दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े मिले। जाहिर तौर पर उनके माता-पिता ने गला दबाकर उनकी हत्या की।” उन्होंने बताया कि परिवार का मुखिया चुन्नीलाल गावित (39) दमन में एक आयुर्वेदिक कंपनी में काम करता था। चौधरी ने बताया, “हत्या, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Udhayanidhi Stalin ने TVK विधायक Arul Vignesh की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग की

Flipkart में 11 साल बाद CEO Kalyan Krishnamurthy का इस्तीफा, अंतरिम कमान संभालेंगे Balaji

Punjab Police ने अमृतसर में हथियार व नशा तस्करी गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार

Indore में सब्जी मंडी हटाने पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष Sonila Mimrot ने सरकारी कर्मी को जड़ा थप्पड़