Gujarat Establishment Day 2024: आज अपना 69वां स्थापना दिवस मना रहा गुजरात, जानिए इसका इतिहास

By अनन्या मिश्रा | May 01, 2024

आज यानी की 01 मई को गुजरात राज्य अपना 64वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन गुजरात को बॉम्बे से अलग कर दिया गया था। तब से हर साल 01 मई को गुजरात स्थापना दिवस मनाया जाता है। देश का पश्चिमी राज्य स्थापना दिवस बेहद धूमधान से मनाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम के बाद 01 मई 1960 को गुजरात राज्य को बॉम्बे यानी वर्तमान के महाराष्ट्र से अलग कर दिया गया था।


अलग राज्यों की मांग

बता दें कि गुजरात स्थापना दिवस सिर्फ राज्य के गठन का उत्सव नहीं बल्कि समृद्ध विरासत, संस्कृति और सालों की उपलब्धियों का भी उत्सव है। आज का दिन गुजरात के इतिहास और भारत की सांस्कृतिक टेपेस्ट्री में इसके योगदान की याद दिलाता है। जानकारी के लिए बता दें कि गुजराती और मराठी भाषी लोगों ने अपने लिए अलग-अलग राज्यों की मांग की थी। जिसके बाद 01 मई को बॉम्बे राज्य से गुजरात का गठन किया गया।


गुजरात का बॉर्डर

गुजरात का बॉर्डर उत्तर में राजस्थान, उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण में महाराष्ट्र, पूर्व में मध्य प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश दीव, दमन, दादरा और नगर हवेली से लगती है। इसके साथ ही गुजरात का बॉर्डर अरब सागर पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दोनों तरफ तय करता है।


क्या है थीम

हर साल गुजरात स्थापना दिवस मनाए जाने के लिए एक विशेष थीम रखी जाती है। हांलाकि इस बार अभी तक गुजरात दिवस 2024 की आधिकारिक थीम की घोषणा नहीं की गई है। गुजरात स्थापना दिवस पारंपरिक संगीत प्रदर्शनों, लोक नृत्यों और जुलूसों सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Delhi AQI: दिल्ली में फिर लौटा स्मॉग, वायु गुणवत्ता दोबारा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची; 355 AQI दर्ज

T20 International Cricket में दीप्ति शर्मा संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

IND W vs SL W : रेणुका और दीप्ति के बाद शेफाली भी चमकीं, भारत ने श्रीलंका को हराकर श्रृंखला जीती

Indigo Probe: इंडिगो उड़ान संकट की जांच करने वाली समिति ने DGCA को रिपोर्ट सौंपी