By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2017
अहमदाबाद। कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के शिकार लोगों के वलसाड जिले के होने का खुलासा होने के बाद गुजरात में अलर्ट जारी किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने हमले को कायरतापूर्ण कदम बताया और कहा कि भारत ऐसी विचारधारा के सामने कभी नहीं झुकेगा। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 32 घायल हुए।