कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गुजरात के CM का विरोध, काले गुब्बारे उड़ाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2018

लखनऊ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुजरात से उत्तर प्रदेश और बिहार के मूल निवासियों को निकाले जाने के विरोध में सोमवार को वहां के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी के सामने काले गुब्बारे उड़ाए। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि इससे पहले रविवार शाम को भी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने रुपाणी को उस समय काले झंडे दिखाने का प्रयास किया था जब उनका काफिला यहां वीआईपी गेस्टहाउस क्षेत्र से गुजर रहा था। सोमवार सुबह एक बार फिर रुपाणी के विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए गए।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विजय रुपाणी वापस जाओ- वापस जाओ के नारे लगाए। अवस्थी ने कहा कि जब तब रुपाणी राजधानी में हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता उनका विरोध करते रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि रुपाणी ऐसे समय में प्रदेश के दौरे पर हैं जब उनके राज्य में उत्तर भारतीय निशाने पर हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' यानि सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए यहां आए हैं। 

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar