गुजरात को फिलहाल केंद्र से और ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं: गुजरात सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2021

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में कमी होने का हवाला देते हुए सोमवार को उच्च न्यायालय से कहा कि राज्य फिलहाल अपनी चिकित्सकीय ऑक्सीजन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने की स्थिति में है। गुजरात सरकार ने साथ ही कहा कि अगर दोबारा से मामलों में वृद्धि दर्ज की जाती है तो ही राज्य सरकार केंद्र से ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने का अनुरोध करेगी। कोविड-19 के हालात पर गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका पर सुनवायी के जवाब में प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के दैनिक नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है।

प्रमुख खबरें

मेरी डिग्री का क्या? कैंपेन लेकर आई यूथ कांग्रेस, खाली सरकारी पदों पर भर्ती की मांग

MDR विवाद पर राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी को जवाब दिया: UPI छोटे व्यवसायों की सुरक्षा करता है, यह Visa से कहीं बड़ा है

US Dollar के मुकाबले Rupee 3 पैसे गिरकर 95.94 पर बंद

MiG-29 को लेकर पाकिस्तान ऐसा क्या झूठ फैला रहा था? PIB ने फैक्ट चेक कर मंसूबों पर फेरा पानी