By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2022
कांग्रेस- 21-27 नवंबर के दौरान कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर खातों से किए गए ट्वीट में से केवल 15 फीसदी गुजरात चुनाव से संबंधित थे। इन सात दिनों के दौरान किए गए 280 ट्वीट में से केवल 42 ट्वीट गुजरात में पार्टी के प्रचार और पार्टी नेताओं की रैलियों से संबंधित थे। कांग्रेस के मुख्य ट्विटर खाते से सोमवार (21 नवंबर) को किए गए 35 में से 14 ट्वीट गुजरात चुनाव पर थे। इसी तरह, मंगलवार को 23 में से पांच, बुधवार के 42 में से तीन, बृहस्पतिवार को 47 में से चार, शुक्रवार को 41 ट्वीट् में से एक, शनिवार को तीन और रविवार (27 नवंबर) को 45 में से 12 ट्वीट गुजरात चुनाव से संबंधित थे। इसी तरह, पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर किए गए 22 प्रतिशत पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित थे। इसी अवधि के दौरान फेसबुक पर 242 पोस्ट किए गए, जिनमें से 53 गुजरात चुनाव से संबंधित थे। दूसरी ओर, पिछले सप्ताह सोमवार (21 नवंबर) से रविवार (27 नवंबर) तक मुख्य हैंडल से किए गए 75 प्रतिशत पोस्ट (198 ट्वीट और 194 फेसबुक पोस्ट) राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित कार्यक्रमों पर थे। ट्वीट की संख्या सोमवार को सबसे अधिक (14) जबकि शुक्रवार को सबसे कम थी। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर 90 लाख जबकि फेसबुक पर 63 लाख ‘फॉलोअर’ हैं। -भारतीय जनता पार्टी- भाजपा के मुख्य ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर गुजरात में पार्टी की सार्वजनिक रैलियों से संबंधित ट्वीट और पोस्ट की भरमार देखने को मिली। 21 नवंबर से 27 नवंबर के बीच किए गए 40 प्रतिशत से अधिक ट्वीट और 35 प्रतिशत से अधिक फेसबुक पोस्ट गुजरात में पार्टी के प्रचार से संबंधित थे। भाजपा के मुख्य ट्विटर हैंडल से सोमवार को 32 ट्वीट किए गए, जिनमें से 23 गुजरात चुनाव से संबंधित थे। मंगलवार को 63 में से 38, बुधवार को 35 में से 20, बृहस्पतिवार को 46 में से 13, शुक्रवार को 43 में से चार, शनिवार को 40 में से 15 और रविवार को 51 में से 14 ट्वीट गुजरात चुनाव के बारे में थे।