Kaun Banega Gujaratna Sardar: Gujarat में PM मोदी की ताबड़तोड़ रैली, राहुल भी प्रचार में उतरे

By अंकित सिंह | Nov 21, 2022

गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित किया। तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज गुजरात में चुनावी रैली करने पहुंचे थे। अमित शाह ने भी आज चुनावी रैली को संबोधित किया। वही, मोरबी घटना के बाद वहां के लोगों का चुनावी मिजाज क्या है, यह भी बताएंगे आपको। तो चलिए आपको खबरें विस्तृत में बताते हैं कि आखिर आज गुजरात में क्या कुछ हुआ है। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात चुनाव के लिए प्रचार किया। सूरत में आज चुनावी प्रचार की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने जबरदस्त तरीके से मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी, युवा, और किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में आप लोगों की सोच है। आप लोगों का संस्कार है। उन्होंने कहा कि दुख किसानों से बात करके होता है, युवाओं से बात करके होता है, आदिवासियों से मिलकर होता है। किसानों को सही दाम नहीं मिलता। बीमा का पैसा नहीं मिलता। कर्जा माफ नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवा बेरोजगार हैं और उनके सपने टूटते जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 26 और 28 नवंबर को प्रचार करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मैं कड़ी मेहनत करता हूं और काम करके दिखाता हूं, गुजरात के सुरेंद्रनगर में बोले PM मोदी

राजनीतिक दलों द्वारा कई मौकों पर वंशवाद का विरोध किए जाने के बावजूद टिकट देते समय वे अक्सर वंशवाद की राजनीति करते ही नजर आते हैं, जो देश में होने वाले हर चुनाव की एक परम्परा सी बन गई है। यही परम्परा गुजरात विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल रही है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 20 पर मौजूदा एवं पूर्व विधायकों के बेटों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से कांग्रेस के 13 और भाजपा के सात उम्मीदवार हैं। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा