गुजरात के मछुआरे की पत्नी की सरकार से गुहार, पाकिस्तान से लाए पति का शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

वडोदरा। गुजरात के एक मछुआरे की पत्नी ने सोमवार को विदेश मंत्रालय से अपने पति का पार्थिव शरीर पाकिस्तान से उसके गांव लाने की प्रक्रिया तेज करने के लिए कहा है। उसके पति की पाकिस्तान की एक जेल में पिछले महीने मौत हो गई थी। पाकिस्तान की नौसेना ने 15 नवंबर 2017 को भिखाभाई बामनिया को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: कुरैशी की ''पाकिस्तान पर फिर से हमला'' करने वाली टिप्पणी को भारत ने किया खारिज

उसे पड़ोसी देश के समुद्री क्षेत्र में घुसने के आरोप में पकड़ा गया। गिर सोमनाथ जिले में उना तहसील के पालदी गांव की रहने वाले बामनिया की पत्नी भानीबेन ने कहा, ‘‘गुजरात मत्स्यपालन विभाग से मुझे पता चला कि मेरे पति की एक पाकिस्तानी जेल में चार मार्च को मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: इमरान ने एफ16 पर अमेरिकी पत्रिका की खबर को लेकर भाजपा की आलोचना की

p>अब, एक महीना बीतने के बाद भी उनका शव अंतिम संस्कार के लिए यहां नहीं लाया गया।’’ भीनाबेन ने कहा, ‘‘मैं चाहती हूं कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व्यक्तिगत रूप से इसमें हस्तक्षेप करें। मैंने राज्यसभा सदस्य परिमल नथवानी से भी मंत्री से बात करने का अनुरोध किया है।’’

प्रमुख खबरें

Airbnb Properties List | शाहरुख खान से लेकर युवराज सिंह तक, उन सेलेब्स की सूची जिनकी भव्य संपत्तियां Airbnb पर बुक की जा सकती हैं

China का हाथ पकड़कर सीधा चांद पर लैंड करेगा पाकिस्तान, Change-6 Mission के जरिए भेजा अपना सैटेलाइट

ICC Test Team Rankings: भारत से छिन गया नंबर 1 टेस्ट टीम का ताज, अब ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर काबिज

क्या थायराइड की वजह से आपका भी वजन तेजी से बढ़ रहा है? इस तरह से करें कंट्रोल