गुजरात सरकार ने विमान ईंधन पर वैट पांच प्रतिशत घटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2021

अहमदाबाद| गुजरात सरकार ने विमान ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में पांच प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।

सीएमओ ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एटीएफ पर वैट में पांच प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। इस कदम से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।’’

एटीएफ पर वैट में कटौती के बाद एयरलाइन कंपनियां किरायों में कटौती कर सकती हैं। इससे राज्य में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court