Gujarat: जयशंकर अहमदाबाद पहुंचे, राज्यसभा चुनाव के लिए आज करेंगे नामांकन पत्र दाखिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2023

अहमदाबाद। विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुजरात से राज्यसभा की सीट के लिए होने वाले चुनाव के वास्ते सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। जयशंकर रविवार को यहां पहुंचे थे। भाजपा की गुजरात इकाई के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने रविवार को बताया कि जयशंकर सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनका और गुजरात से दो अन्य राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है। जयशंकर रविवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां गुजरात के मंत्री राघवजी पटेल और अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी:सपा कार्यकर्ता ने सब्जी की अपनी दुकान पर टमाटर की पहरेदारी के लिए तैनात किए बाउंसर

गुजरात से राज्यसभा की 11 सीट में से वर्तमान में आठ पर भाजपा और बाकी पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा के पास जो आठ सीट हैं, उनमें से एस जयशंकर, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इन तीन सीट के लिए ही चुनाव होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 24 जुलाई को होगा।

प्रमुख खबरें

ISRO Privatization की खबरों पर विराम: V Narayanan ने कर्मचारियों को दिया भरोसा, बताया क्या है भविष्य का Space Plan

Uttar Pradesh समेत 5 States Assembly Elections की तारीखों को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

बच्चों के हायर स्टडीज़ के लिए घर छोड़ने पर Farah Khan हुईं भावुक, Deepika Padukone ने उफ़! लिखकर व्यक्त किया दर्द

Neem Karoli Baba का आध्यात्मिक प्रभाव: Kainchi Dham के अलावा प्रसिद्ध हैं ये 4 Hanuman Temple