गुजरात की लड़ाई आतंकवाद, लव जिहाद, चायवाला तक आई, ताजा ओपिनियन पोल में जानें कौन किस पर भारी?

By अभिनय आकाश | Nov 28, 2022

गुजरात की 89 सीटों पर वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार 29 नवंबर की शाम को थम जाएगा। जाहिर है कि सभी राजनीतिक दलों ने अपने आखिरी और सबसे अहम अस्त्र उतार दिए हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले तो कांग्रेस ने भी उन पर सीधा निशान साधा। आतंकवाद, लव जिहाद, राहुल गांधी ढाढ़ी से लेकर चायवाले तक जुबानी जंग आक्रमक हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को मिलने वाली गालियों और अपनी चाय वाले की इमेज को आगे किया तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एंट्री लेते हुए प्रधानमंत्री को झूठों का सरदार बता दिया। इतना ही नहीं जाति कार्ड खेलते हुए खरगे ने कहा कि आप तो किस्मत वाले हैं कि लोग आपकी चाय पी लेते थे, हम तो अछूत हैं। हमारी दी चाय तो कोई छूता तक नहीं है, पीना तो दूर की बात है। राहुल गांधी भले ही गुजरात में न हो लेकिन मोदी सरकार को लगातार घेर रहे हैं। वो ये  कह रहे हैं कि पीएम मोदी आठ साल से मनी ट्रांसफर स्कीम चला रहे हैं। वो याद दिला रहे हैं कि उनकी दादी को गोली लगी थी। पिता की बम विस्फोट में जान गई थी। 

इसे भी पढ़ें: भावनगर-ग्रामीण: भाजपा विधायक परषोत्तम सोलंकी को जीत की लय बरकरार रखने का भरोसा

गुजरात फाइनल ओपिनियन पोल: 2017 की बेहतर टैली में बीजेपी, कांग्रेस दूसरे स्थान पर

इंडिया टीवी-मैट्रिज ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में 117 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है, जबकि कांग्रेस 59 सीटें जीत सकती है, आप 4 सीटें जीत सकती है और अन्य 2 सीटें जीत सकते हैं। 54% वोटशेयर के साथ भाजपा के मध्य गुजरात क्षेत्र में 43 सीटें जीतने की संभावना है। कांग्रेस को 17 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी-मैट्रिज ओपिनियन पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी अपना खाता खोलने में नाकाम रहेगी और अन्य को एक सीट मिल सकती है,  दिखाता है।

इसे भी पढ़ें: Kaun Banega Gujaratna Sardar: गुजरात में वार-पलटवार का दौर जारी, सभी पार्टियों के अपने-अपने दावे

एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे तो 8 दिसंबर को आने वाले हैं लेकिन उससे पहले राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं इसको लेकर एबीपी सी-वोटर ने सर्वे किया। एबीपी सी-वोटर के ताजा ओपिनियन पोल में उत्तर गुजरात, दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र की सभी सीटों पर सर्वे किया गया है। उत्तर गुजरात में बीजेपी को 20-24 सीट, कांग्रेस 8-12, आप 0-1, अन्य 0-1सीट मिल सकती है। वहीं दक्षिण गुजरात में बीजेपी को 27-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 2-6 सीटें जा सकती हैं। आप को 1 से 3 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है। सौराष्ट्र की 54 सीटों में से बीजेपी को 38-42 सीटें, कांग्रेस को 4-8 और आप को 7 सीटें मिलने का अनुमान है।  

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर

चेन्नई में International Airport की जरूरत बरकरार, CM Vijay ने रद्द किया Parandur, नए विकल्प पर विचार